रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह के नेतृत्व में सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनका जन्मदिन मनाया तथा “एक दिया आशीर्वाद का” अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने…
Read MoreCategory: News
सेवा संकल्प अभियान में सीतापुर में जले 14 लाख दीप
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जनसेवा, जनचौपाल और सुरक्षा जागरूकता पर जोर धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायतों, विकासखंडों, वार्डों, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में करीब 14 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्य आयोजन जीआईसी मैदान में हुआ, जहां 51 हजार दीप और करीब 30 हजार कैंडल प्रज्वलित की गईं। कार्यक्रम में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 18 सितंबर 2026
E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 17 सितम्बर 2026
Embedded:
Read Moreमें धुत कार चालक का सड़क पर हंगामा, ट्रैक्टर से भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज-इंहौना मार्ग पर बुधवार दोपहर पूरे रानी गांव के पास एक कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद कार चालक के आक्रामक व्यवहार से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यश ट्रेडर्स के सामने करीब साढ़े बारह बजे कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक ने ट्रैक्टर चालक से विवाद…
Read More17 सितम्बर से रायबरेली में शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक माह तक चलेंगे जनकल्याण कार्यक्रम।
रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। डीएम ने बताया कि अभियान के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 17 सितम्बर को ‘सेवा…
Read Moreमोबाइल की किस्त बनी हैवानियत का कारण, युवक को बंधक बनाकर खून निकालने का आरोप
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में मोबाइल की किस्त वसूली को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि किस्त के विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर उसके शरीर से जबरन खून निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों के निर्देश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पीड़ित युवक नवल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…
Read Moreओजोन संरक्षण का लिया संकल्प, छात्रों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
धारा लक्ष्य समाचार रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली महाराजगंज /रायबरेली। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सलेथऊ में “ठंडे ग्रह के लिए वैश्विक कार्रवाई” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।मुख्य वक्ता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी का प्राकृतिक सुरक्षा कवच है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को रोककर मानव जीवन की रक्षा करती है। उन्होंने बताया कि…
Read Moreरायबरेली को मिली 100 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, शहरी विस्तार को मिली हरी झंडी
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना को मंत्रिपरिषद की मंजूरी, शहर में बेहतर सड़क, आवास और आधारभूत सुविधाओं का खुलेगा रास्ता। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जनपद के सुनियोजित और आधुनिक शहरी विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत रायबरेली के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी, जिससे शहर के विस्तार और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।जिलाधिकारी सरनीत कौर ने जानकारी…
Read Moreअमृत योजना की पोल खुली: बारिश में धंसी सड़क, सर्वोदय नगर में आवागमन ठप
सीवर लाइन निर्माण में लापरवाही का आरोप; गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा, लोगों में रोष। रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 16 सितंबर। शहर के सर्वोदय नगर क्षेत्र में अमृत योजना के तहत कराए गए सीवर लाइन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे लाइन के समीप सीवर पाइप डालने के बाद बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क पहली ही तेज बारिश में कई स्थानों पर धंस गई, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क के किनारे…
Read More