मालवाहक वाहनों में ढोई जा रहीं सवारियां, सुरक्षा मानकों की उड़ रहीं धज्जियां

महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर खुलेआम नियमों की अनदेखी, हादसे के इंतजार में है प्रशासन? धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज के चंदापुर चौराहे से रायबरेली रोड पर थुलवासा चौकी की ओर माल ढुलाई वाले वाहनों में धड़ल्ले से सवारियां ढोई जा रही हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में मालवाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवारियां भरी दिखाई दे रही हैं।…

Read More

शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच खूनी विवाद, धक्का लगने से 50 वर्षीय चाचा की मौत।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव में रविवार देर रात शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच हुआ विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। कहासुनी के बाद हुई हाथापाई में भतीजे ने अपने 50 वर्षीय चाचा को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के दौरान सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।मृतक…

Read More

बछरावां चौराहे पर शिक्षक विधायक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत

शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया अभिनंदन। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां, रायबरेली। बछरावां चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक विधायक प्रत्याशी माननीय उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, जीपीसीएल के प्रबंधक रमेश वर्मा, वीएफडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप…

Read More

सोते समय 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर; एम्स में चल रहा इलाज।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक, पहरेमऊ गांव निवासी विनय प्रकाश तिवारी की 14 वर्षीय पुत्री अराधना तिवारी बीती रात घर में सो…

Read More

मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, महिला सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरा जागरूकता अभियान

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने पुलिस लाइन से रैली को दिखाई हरी झंडी, महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर रायबरेली में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस अभियान के तहत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा…

Read More

बाढ़ और अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों पर किसानों को राहत, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बांटी सहायता राशि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। बाढ़ और अतिवृष्टि की मार झेल रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए रायबरेली में कृषि निवेश अनुदान राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान प्राकृतिक आपदा से फसल गंवाने वाले किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई, ताकि उन्हें नुकसान से उबरने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नदियों और नालों में बाढ़ का पानी आने…

Read More

डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद पर उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 12 अक्टूबर 2026। नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन पहुंचकर निर्वाचन…

Read More

रास्ते के विवाद में ग्रामीण ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, जांच और पैमाइश की मांग।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली अमावा॑/ रायबरेली।अमावां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मैनूपुर में रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। समस्या का समाधान न होने से परेशान ग्रामीण ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की।शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव में आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है , जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की समस्या के चलते ग्रामीणों के दैनिक आवागमन पर…

Read More

सिविल लाइन चौराहे पर ई-रिक्शा चालक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टीएसआई से तीखी बहस के बाद हंगामा।

जाम हटाने को लेकर भिड़े चालक और ट्रैफिक टीएसआई, धक्का-मुक्की में टीएसआई के चेहरे पर आई चोट; सड़क पर लेटकर चालक ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे पर सोमवार को जाम हटाने को लेकर ट्रैफिक टीएसआई और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान टीएसआई के चेहरे पर चोट के निशान आ गए, वहीं ई-रिक्शा चालक सड़क पर लेटकर पुलिस पर मारपीट का…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 12 अक्टूबर 2026

Read More