लालगंज तहसील में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, 102 शिकायतें दर्ज

12 मामलों का मौके पर निस्तारण, बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 03 अक्टूबर। तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 37, पुलिस की 23, विकास विभाग की 11, समाज कल्याण की 4 तथा अन्य विभागों…

Read More

लेखपालों ने मांगों को लेकर आंदोलन का किया ऐलान, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार

वेतन विसंगति, स्थानांतरण, पदोन्नति समेत आठ मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। शनिवार 3 अक्टूबर को लेखपाल समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना देंगे और इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर 17 अक्टूबर से प्रदेशभर में संपूर्ण…

Read More

पीडीए जन पंचायत में गूंजा किसानों का दर्द ककरहिया-अमहा मार्ग और प्रकाश व्यवस्था का उठा मुद्दा, विधायक ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। दौतरा ग्राम पंचायत के ककरहिया व अमहा गांव में शुक्रवार को किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पीडीए जन पंचायत आयोजित हुई। कार्यक्रम में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान, बदहाल सड़क और गांव में प्रकाश व्यवस्था की समस्या प्रमुखता से उठी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विधायक ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्रामीणों ने…

Read More

कांग्रेस की कमान बदलने से नहीं बदलेगा सियासी हालात : दिनेश प्रताप सिंह

बोले- मोदी जी का मुकाबला नहीं कर सकती कांग्रेस, 2027 में फिर भाजपा सरकार। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन पर कांग्रेस में हुए संगठनात्मक फेरबदल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमान आराधना मिश्रा को सौंपे जाने से प्रदेश की राजनीति पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। केवल चेहरा और पदाधिकारी बदलने से जनता का समर्थन हासिल नहीं किया जा सकता।दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

ग्राम प्रधान व परिजनों पर गाटा संख्या 121 की भूमि कब्जाने का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के पूरे फकीर, मजरे कोला हैबतपुर गांव में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान कृष्णकांत यादव व उनके परिजनों पर गाटा संख्या 121, रकबा 0.3290 हेक्टेयर तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 03 अक्टूबर 2026

Embedded:

Read More

गांधी व शास्त्री जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम: कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ जीआईसी में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रदर्शनी का आयोजन

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा; जीआईसी में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, परसेंडी में गूंजा अहिंसा का संदेश धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार (2 अक्टूबर 2026) को जनपद सीतापुर में कलेक्ट्रेट परिसर, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास व गरिमामय वातावरण में किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने…

Read More

मंदिर चोरी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा घंटे-घंटियां, हनुमान गदा समेत चोरी का सामान बरामद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित राणा बेनी हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नेवाजगंज नहर के पास घेराबंदी कर कपिल पुत्र सर्वेश, निवासी काशीराम कॉलोनी थाना मिल एरिया को धर दबोचा। मंदिर के पुजारी संगम लाल ने 1 अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि मंदिर से घंटे-घंटियां, हनुमान जी की गदा समेत पूजा-पाठ का सामान चोरी हो गया है। तहरीर के आधार…

Read More

स्नातक मतदाताओं को जोड़ने में जुटी भाजपा एमएलसी अवनीश सिंह ने बैठक में दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को स्नातक एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह की उपस्थिति में स्नातक मतदाताओं की बैठक आयोजित हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाता सूची को मजबूत करने और अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने पर मंथन किया गया। बैठक में बछरावां विधानसभा संयोजक राजेन्द्र मौर्य की मौजूदगी में नए स्नातक मतदाता बनाने की प्रक्रिया तथा आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं…

Read More

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से लें प्रेरणा: डीएम।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन से देशवासियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने कहा कि…

Read More