Raybareli UP:पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने गंगा में लगाई छलांग

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली के सरेनी कोतवाली क्षेत्र के लखनगांव निवासी 25 वर्षीय राशिद ने घरेलू विवाद के चलते गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि राशिद की शादी को महज दो साल हुए थे और पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।बीती देर रात किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हुई,जिसके बाद नाराज राशिद अपनी बाइक लेकर गेगासों गंगापुल पहुंचा।

वहां बीच पुल पर बाइक खड़ी कर उसने गंगा में छलांग लगा दी।हालांकि राशिद को गंगा में छलांग लगाते किसी ने देखा नहीं लेकिन गेगासो गंगा पुल पर उसकी बाइक के मिलने के बाद परिजनों को आशंका है कि राशिद ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना मिलते ही गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।फिलहाल युवक की तलाश जारी है।ग्राम प्रधान शिवकुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पुष्टि की है।

Related posts