Barabanki UP:हैदरगढ़ मे रेलवे ब्रिज का निर्माण 2026 मे शुरू होगा- दिनेश रावत

धारा लक्ष्य समाचार सुधीर शर्मा

हैदरगढ़/ बाराबंकी। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बनी रेलवे क्रासिंग हैदरगढ़ और आसपास के नागरिकों के लिये हर दिन बड़ी मुसीबत साबित होती है, लोगों का कहना है कि यहाँ से जितनी बार गुजरते हैं उतनी बार रेलवे क्रासिंग बंद मिलती है! कई बार तो ऐसा होता है कि एक बार क्रासिंग पर गेट बंद होता है तो 4-4 ट्रेने गुजरती हैं ।

उसके बाद ही गेट खुलता है! यदि कोई गंभीर मरीज अगर एंबुलेंस मे हो या किसी साधन से और क्रासिंग पर फंस जाये तो उसकी जान पर बन आयेगी! इस पर हर किसी अधिकारी और कर्मचारी की नजर जाती है लेकिन हर कोई देखकर अनदेखा कर देता है! पिछले काफी सालों से देखा जाय तो केंद्र और राज्य मे भाजपा सरकार है लेकिन ब्रिज का निर्माण नहीं शुरू हो पाया है!

जबकि ब्रिज काफी समय पहले पास हो चुका है! ठीक यही हाल हैदरगढ़ सुबेहा मार्ग पर बनी पेचरूआ रेलवे रेलवे क्रासिंग का है! बांदा बहराइच मार्ग पर होने के कारण हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बनी क्रासिंग पर लोगों को ज्यादा समस्यायें हैं! आपको बता दें कि जनता मे इसको लेकर काफी नाराजगी है और यदि क्रासिंग निर्माण नहीं शुरू हुआ तो आने वाले समय मे भाजपा को हैदरगढ़ मे भारी नुकसान पहुंचना तय है!

ब्रिज निर्माण को लेकर भाजपा क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने बताया कि बहुत जल्द ही रेलवे क्रासिंग पर ब्रिज का निर्माण शुरू हो जायेगा, 2026 के शुरूआत मे इसका काम शुरू हो जायेगा इसके साथ ही बाबा टीकाराम धाम मे पक्के पुल समेत तीन पुलों का निर्माण शुरू हो जायेगा! अब देखना है कि विधायक जी की बात कहाँ तक सही हो पायेगी ये आने वाले समय मे स्पष्ट हो जायेगा

Related posts