बारिश ने खोली विकास की पोल, कागजों में सिमटा सामुदायिक शौचालय

बाराबंकी विकासखंड त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत ख्वाजापुर में बारिश ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सामने ला दी है कि नाला की साफ-सफाई और रखरखाव के नाम पर खर्च सिर्फ कागजों तक सीमित है, जबकि मौके पर नल के आसपास गंदा पानी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है ।

पानी से होकर आंगनबाड़ी पहुंचने को मजबूर बच्चे बारिश के बाद रास्ते में पानी भर जाने से आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाले बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते और नल की उचित सफाई व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है

सामुदायिक शौचालय या जंगल ग्राम वासियों को शौच के लिए गांव से 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है

ग्राम पंचायत ख्वाजापुर का सामुदायिक शौचालय भी बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है ग्रामीणों के अनुसार शौचालय का नियमित संचालन नहीं हो रहा है और परिसर में झाड़ियां उग आई हैं हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे सामुदायिक शौचालय की जगह जंगल तैयार हो गया हो। ग्रामीणों में सांप-बिच्छू का खतरा भी बना हुआ है

सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन ख्वाजापुर पंचायत में जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि नाला की सफाई, जलभराव, आंगनबाड़ी तक जाने वाले रास्ते और बंद पड़े सामुदायिक शौचालय की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए

Related posts