जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।ज़िला अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर प्रशासन ने सदर तहसील क्षेत्र में भूमाफ़ियाओं के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 31, किसुनपुर राय में तालाब की ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग कर बेचे जाने का मामला सामने आया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जॉइन मजिस्ट्रेट व एसडीएम प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने अपनी टीम भेजकर ज़मीन को कब्ज़ामुक्त कराया। प्रशासनिक टीम की कार्रवाई से भूमाफ़ियाओं में हड़कंप मच गया और प्लॉटिंग करने वाले लोग मौके से भाग खड़े हुए।
ज़िला अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भूमाफ़ियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
