जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार देर रात कों गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। एम्स में एमबीबीएस में अध्यनरत छात्र छात्राओं में गणेश पूजा कों लेकर दिखा उत्साह का गजब माहौल एम्स परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में फूलों से भव्य पंडाल सजाया गया हैं,
जहाँ विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना पुजारी अक्षत तिवारी व कलश तिवारी ने विधि विधान से पूजा कर कलश व गणेश मूर्ति का स्थापना की।वहीं छात्र-छात्राओं ने ढ़ोल व अतिशीबाजी के साथ धूमधाम से गणेश जी का स्वागत कर पूजा-अर्चना की।भक्तों ने भगवान गणेश से खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की इस अवसर पर परमिल, प्रज्ज्वल, हर्षद, सुंदरम श्रीवास्तव, विजय मीणा, सिद्धार्थ दुबे, सहितसैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

