Raybareli UP:समाज की अंतिम व्यक्ति की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है- मनीष देव् पाल

सरेनी विधानसभा क्षेत्र से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भावी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी प्रबल दावेदार हैं  

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली – रायबरेली जनपद के सरेनी विकासखंड क्षेत्र एवं लालगंज तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा भोजपुर के निवासी मनीष देव पाल उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र राम बहादुर पाल निवासी भोजपुर जो कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी से विधायक के सरेनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के प्रबल दावेदार हैं उन्होंने शुक्रवार को ऊंचाहार विधानसभा एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र के तहसील स्तरी धरना प्रदर्शन से वापस लौट रहे थे।

तभी मुराई बाग कस्बे में एक रेस्टोरेंट में प्रेस से एक मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में सरेनी विधानसभा क्षेत्र से विधायकी के लिए चुनाव तैयारी कर रहा हूं और बताया कि इसके पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में काम कर चुके हैं तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव भी रहे एवं केंद्रीय मंत्री संजय मयूक के भी निजी सचिव के रूप में काम कर चुके हैं ।

और उन्होंने बताया कि हमने छात्र जीवन से ही राजनीति में आने का मन बना लिया था तथा उन्होंने कहा कि समाज के गरीब तबके के लोगों की सेवा करना ही हमारा परम कर्तव्य है तथा उन्होंने कहा कि तमाम बच्चों की फीस माफ करना एवं कई बच्चों को छात्रवृत्ति भी अपने पास से दिलाई गई है तथा उन्होंने बताया कि डीसीएस महाविद्यालय उन्नाव में वर्ष 2007 में अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरूआत किया।

और वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण भी कर लिया था तथा इनका खेती किसानी के साथ-साथ व्यवसाय भी देश और विदेश में भी है और इन्होंने अपनी पढ़ाई ग्रेजुएट तक की किया है तथा उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से किया था

Related posts