Raybareli UP: रायबरेली में महिला की पैतृक जमीन पर कब्जे का प्रयासः घर के सामने

कचरा डालकर परेशान कर रहे आरोपी, एसडीएम से की शिकायत

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र की निवासी अनुराधा तिवारी पुत्री स्वर्गीय संतोष कुमार उर्फ पुत्तन मिश्रा ग्राम सलेथू थाना महराजगंज ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रतिपक्षीगण जबरन घर के समने घुर डालकर अवैध कब्जा करना चाहते हैं जबकि उक्त जमीन मेरी पैतृक भूमि है पीड़िता उक्त भूमि पर कई पीढ़ियों से काबिज है ।

जब पीड़िता ने उक्त भूमि को खाली करने को कहा तब प्रतिपक्षी फौजदारी करने में उतारू हो जाते हैं और गंदी-गंदी गालियां देते हैं पीड़िता के घर में कोई बालिक पुरुष नहीं है जिसका बेवजह लाभ उठाते हुए प्रतिपक्षी पीड़िता महिला के घर के सामने गंदा गोबर वह गंदगी डालकर प्रदूषण कर सांस लेना दुश्वार कर रखा है।

ऐसी स्थिति में यदि पीड़िता प्रतिपक्षगणों को घूर लगाने से मना करती है तो प्रतिपक्षी संख्या एक कहता है कि मेरी शिकायत चाहे जिस अधिकारी से कर दो मैं अधिकारियों को अपनी पकड़ में रखता हूं वह मेरे खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करेंगे

पीड़िता महिला ने आरोप लगाया है कि ब्रहमदत्त पुत्र स्वर्गीय देवदत्त, कोमल मिश्रा पुत्री राजा व सोनम पुत्री राजा के खिलाफ उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। और कहां है कि घर के सामने से घर को हटवाया जाए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को अमल में लाया जाए।

Related posts