नायब तहसीलदार राजकुमार का फाइल फोटो नम्बर 101
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बिजनौर। बिजनौर में सरकारी निवास पर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली , पत्नी ने गोली की आवाज सुनकर कमरा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था उधर कॉलोनी में गोली की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई ,गेट खोलकर किसी तरह गंभीर हालत में नायब तहसीलदार राजकुमार को निजी अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया जहां कुछ घंटे के बाद ही डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया |
इस दौरान डीएम,एसपी सहित अस्पताल में जिला प्रशासन के अधिकारियों की भीड़ लगी रही।
बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अपने सरकारी निवास पर बिजनौर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह (42 वर्ष) ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया गया है कि नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह आज सवेरे ही इलाहाबाद से बिजनौर वापिस लौटे थे, उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने स्वयं को कमरा बंद कर कनपटी पर गोली मार ली।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है चर्चा के अनुसार घरेलू कलह इसका मुख्य कारण हो सकता है |
नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह जिला बागपत में नांगल के रहने वाले थे वह अपने पीछे पत्नी आंचल, बेटी सिया -7 वर्ष, छोटी बेटी शावी-2 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गये है। नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह की मृत्यु के समाचार को सुनकर तहसील में शोक व्याप्त हो गया।

