Barabanki UP:सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण गंदगी का अंबार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बनीकोडर बाराबंकी। विकास खण्ड बनीकोडर क्षेत्र गांव पूरे कोट मजरे छंदवल में सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इंटरलॉकिंग और खड़ंजा के रास्तों पर बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिससे जहरीले जीव-जन्तुओं के पनपने का खतरा बढ़ गया है। विद्यालय में भी जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि पिछले वर्ष इस गांव में डेंगू की महामारी फैल गई थी,जिसके बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारणों की जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे।

Related posts