सपा जिला अध्यक्ष ने दिया आश्वासन शहीद राजेंद्र यादव की मूर्ति अनावरण का
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली – जनपद के डलमऊ तहसील क्षेत्र के मुतवल्ली पुर निवासी सेना में सूबेदार के पद पर कारगिल में तैनात शहीद राजेंद्र यादव भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल में गोलाबारी के बीच वर्ष 1998 में शहीद हो गए थे इसी को लेकर डलमऊ विकासखंड परिसर में उनकी 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई जिसमें कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव ने किया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामनारायण रमन ने किया।
तथा कार्यक्रम के आयोजन शहीद राजेंद्र यादव के छोटे भाई रामदेव यादव ने आए हुए क्षेत्र से सभी अतिथियों का आभार जताया और कार्यक्रम में वीर रस के आल्हा गायक नंदकिशोर यादव के द्वारा आल्हा का गायन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रोताओं को आल्हा गाकर मंत्र मुक्त कर दिया तथा शहीद राजेंद्र यादव के चित्र पर क्षेत्र वासियों ने माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया।
और शहीद की पत्नी ललिता देवी को सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने कारगिल सहित राजेंद्र यादव की स्मृति में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि अभी समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं है फिर भी हम आश्वासन देते हैं।
कि हम कारगिल शहीद राजेंद्र यादव की मूर्ति अनावरण में विशेष रूप से सहयोग करेंगे जबकि कई वक्ताओं ने शहीद राजेंद्र यादव की मुराई बाग चौराहे पर मूर्ति लगाई जाने की मांग किया था विचार गोष्ठी को संबोधित करने वालों में शेर बहादुर यादव ब्लॉक प्रमुख डलमऊ शिवराम रावत सरेनी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के दावेदार मनीष देव् पाल अधिवक्ता राजेंद्र यादव दादा देवराज सिंह यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी दिनेश यादव लाल बहादुर क्रांतिकारी गोविंद गजब सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव वंश बहादुर यादव रामेश्वर यादव स्वामी महेश आनंद सहितlकई अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसी तरह से कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव राजेंद्र सरोज रामगोपाल वैश्य वीरेंद्र किसान जितेंद्र यादव नेता सूर्यपक्ष सिंह बक्शी रजत यादव मनोज मंजुल सुंदरलाल मनमौजी राम अभिलाष यादव प्रधान रामानंद यादव डी एंन यादव फौजी शुभम लोहिया कुंवर बहादुर यादव शुभम लोहिया रमाकांत यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल गौतम दिलीप यादव ग्राम प्रधान रामपुर बरारा श्रीमती बबली यादव रेखा यादव संदीप यादव देवेंद्र यादव सहित अन्य तमाम लोग मौके पर उपस्थित थे

