जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के हिंदी शिक्षक मनोज कुमार पांडेय को “भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वदेश संस्थान भारत, अयोध्या द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
मनोज कुमार पांडेय को यह पुरस्कार शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवीन शिक्षण पद्धतियों और समाज के प्रति समर्पण के लिए दिया गया। कार्यक्रम में उन्हें बेस्ट टीचर अवार्ड की उपाधि से अलंकृत किया गया।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ यज्ञनाथ मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षक मनोज पांडेय विद्यालय के विद्यार्थियों को नवाचारी ढंग से हिंदी विषय की शिक्षा देकर उन्हें नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनका यह सम्मान पूरे नवोदय परिवार के लिए गौरव की बात है। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

