Raybareli UP: डा० राधाकृष्णन जयंती के साथ शिक्षक सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महाराजगंज रायबरेली। महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज महराजगंज में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर प्राचार्य कमल वाजपेयी ने सभी संम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ माल्यार्पण किया।

प्रधानाचार्य कमल वाजपेयी ने डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को महान भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद महान दार्शनिक बताते हुए बताया कि आप 1952 में प्रथम उपराष्ट्रपति (1962-1967) तक रहे। आप इससे पूर्व मैसूर विश्वविद्यालय में फिलास्फी के प्रोफेसर भी रहे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि अध्यापक वह पारसमणि जिसके स्पर्श से लोहा सोना बनता है। वित्वार्थी मानव रत्न बनता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रथम गुरू माँ होती है। जिसने जन्म दिया द्वितीय गुरू धरती माँ जिसकी गोद में हम पले बढे तृतीय गुरू पिता जिसकी उंगली थामकर हमनें चलना सीखा चतुर्थ गुरु शिक्षक जिससे हमें ज्ञान मिला पंचम गुरू आध्यात्मिक जिनकी कृपा से हमारा जीवन सार्थक हुआ।

आचार्य चाणक्य जैसा गुरू न होता तो चंद्रगुप्त जैसा कुशल सम्राट तथा गुरू रामदास न होते तो यवनों को खदेड़ने वाले वीर छत्रपति शिवाजी न होते। आदर्श अध्यापक विषय रूपी समुद्र में मंथन कर अमृत रूपी ज्ञान निकालकर कुशलता के साथ विद्यार्थियों तक पहुँचाता है। वह जिज्ञासु ज्ञान का भूखा तथा पुस्तकों से नवीन ज्ञान में वृद्धि करता रहता है।

वह सह चरित्र होने के साथ प्रकाश स्तंभ के समान विद्यार्थियों के जीवन को आलोकित करता है। हर कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी अपनी कक्षा को सजाकर केक काटकर अध्यापकों को शुभकामनायें ग्रीटिंग भी दी। कालेज अध्यक्ष श्री गणेश सिंह जी ने अंग वस्त्र शाल तथा प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर अध्यापिका शालिनी सिंह व रूचि सिंह कार्यालय सहायक सुरेन्द्र प्रजापति ड्राइवर चालक लक्ष्मी तथा लवकुश परिचालक महेन्द्र सिंह आया सीमा को सम्मानित किया।

तथा शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी। प्रतिभावान बच्चों को गोल्ड एवं सिल्वर स्टार से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों ने सभी बच्चों को आर्शीवाद दिया।

इस अवसर पर राजीव मिश्रा सुरेन्द्र प्रजापति मंजू सिंह. सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह. लक्ष्मी सिंह, राजकिशोर पाल, अभिजीत अवस्थी, शालिनी सिंह.. ज्योति जायसवाल, ज्योति सिंह, साधना सिंह, रूचि सिंह, गर्विता सिंह, अवनीश छाया राधा गरिमा लवलेश, आलोक यादव, सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts