जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज रायबरेली।में जमीन हड़पने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के खजुरी मजरे बहुता गांव के दयाराम ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से शिकायत की है।
दयाराम का आरोप है कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव में स्थित उनकी जमीन को चार लोगों ने फर्जी दस्तावेजों से हड़प लिया। आरोपियों में फुलवासा, चंद्रभान, सरोजनी सिंह और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। इन लोगों ने 4 अप्रैल 2013 को फर्जी बैनामा तैयार किया।पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को गालियां दीं।
साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दो महिलाओं समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

