जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावा रायबरेली। शासन के मंशानुरूप समेकित शिक्षा के अंतर्गत मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिशुनपुर विकासखंड बछरावां में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जहां पर दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र बनाया गया। जनपद से आई चिकित्सा टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों की जांच कर उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गए।
उक्त शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में डॉक्टर डीपी सरोज, नेत्र सर्जन के तौर पर डॉक्टर निदा, डॉक्टर प्रदीप कुमार मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रूबी चौधरी ऑडियोलॉजिस्ट, आरती यादव फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 51 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कैंप में स्पेशल एजुकेटर जयदेव शुक्ला, उमेशचंद्र गुप्ता, हरिशंकर सिंह, अनूप मौर्य तथा मनीष कुमार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। कैंप में मौके पर तीन बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बना दिया गया तथा शेष मूकबधिर एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली के लिए संदर्भित किया गया तथा दृष्टिबाधित बच्चों को राणा बेनी माधव जिला चिकित्सालय रायबरेली के लिए रेफर किया गया।

