जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश से साहित्यकारों, शिक्षाविदों और हिंदीप्रेमियों ने प्रतिभाग किया। यह आयोजन नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली (कर्नाटक इकाई) द्वारा किया गया।कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, उसकी वैश्विक भूमिका तथा साहित्य में उसके योगदान पर विमर्श हुआ।


इसी क्रम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रायबरेली के हिंदी शिक्षक मनोज कुमार पांडेय को उनकी साहित्यिक एवं शैक्षिक सक्रियता के लिए “अंतर्राष्ट्रीय हिंदी साहित्य रत्न सम्मान-2025” प्रदान किया गया।
उन्हें यह सम्मान प्रमाण पत्र भेजकर नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली की ओर से प्रदान किया गया, जिसकी पुष्टि संगठन के महामंत्री डॉ. हरिसिंह पाल और कर्नाटक इकाई के कार्यक्रम संयोजक डॉ. मल्कप्पा अविनाश महेश ने की।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और स्थानीय साहित्यिक जगत में हर्ष की लहर है।
