जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली जिले में विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए 11 सितंबर को जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे थे। इस बैठक में क्षेत्रीय विकास संबंधी मुद्दे रखने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था।

लेकिन बैठक स्थल पर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस प्रशासन ने लालगंज ब्लॉक प्रमुख शिवानी सिंह को बिना किसी स्पष्ट कारण बताए अंदर जाने से रोक दिया। अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए शिवानी सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मनमानी के चलते वे जनता के हित से जुड़े मुद्दे नहीं रख पाईं।

ब्लॉक प्रमुख ने इस मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का बड़ा मुद्दा बनी हुई है। लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि— जब किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को आधिकारिक तौर पर बैठक के लिए बुलाया गया था, तो फिर पुलिस प्रशासन को रोकने का अधिकार आखिर किसने दिया?
अब मुझे देश में डर लगने लगा है कि क्या होगा देश के लोगों का। जब एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया तो आम जनता के साथ कैसा होता होगा।”
