Raybareli UP: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। स्वामी प्रसाद मौर्य पर थप्पड़कांड के बाद उपजा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान फुरसतगंज निवासी देवेंद्र भीमराज और बस्तेपुर निवासी हिमांशु मौर्य के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भड़काऊ टिप्पणियां कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। पर्याप्त साक्ष्य जुटने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले मौर्य समाज को गाली देने के मामले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आशीष तिवारी को भी सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए युवा भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र भीमराज और मौर्य समाज ने विशाल धरना प्रदर्शन किया था। उसी प्रकरण में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आंदोलन के दौरान आरोपियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को चुनौती दी थी। साथ ही पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी या भड़काऊ पोस्ट करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts