जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/रायबरेली। एस०जे०एस महराजगंज की कक्षा 07 की छात्रा भावना(आरेखण प्रतियोगिता ) एवं कक्षा 10 की छात्रा कशिश सिंह ने जे०सी०सप्ताह के अंतर्गत 12 सितम्बर 2025 को जनपद मुख्यालय रायबरेली में आयोजित बात-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा की उपलब्धि पर जे०सी०आई० रायबरेली ने प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उत्साहित किया।


छात्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव एवं समस्त अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को दिया। विद्यालय प्रबंधक अग्रज सिंह व सह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह ने छात्रा की हौसला-अफजाई करके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ नित नये आयामों को छूने का आशीर्वाद प्रदान किया एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी।
