Raybareli UP: भदोखर थाना क्षेत्र में हुए गौ हत्या से हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी, रंगे हाथों गौ हत्यारों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

रायबरेली राही। भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाखारा में गौ हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है, गौ तस्करी के मामले में पकड़े गए लोगों ने बताया कि पांच महीने से वह सभी लोग घटना को अंजाम दे रहे थे, और आज गांव के लोगों के द्वारा पकड़ लिया गयाl गांव के आक्रोशित लोगों को किसी तरह पुलिस ने समझा बुझा कर शांत किया,

पकड़े गए लोगों में महिलाएं भी शामिल है, गौ तस्करी जैसे संगीन अपराध में स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से गौ तस्करी करने वाले लोगों के हौसले बुलंद है, विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी से पता चला है कि डायल 112 में तैनात एक मुस्लिम पुलिस कर्मी और भदोखर थाने में तैनात मुस्लिम सीनियर एसएसआई का हाथ है,

हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, वर्षों से भदोखर थाने में जमे एसएसआई की पकड़ बहुत मजबूत बताई जाती है, थाना भदोखर में वह लगभग तीन सालों से जमे हुए है, पहले दरोगा थे फिर वह एसएसआई हो गए, भदोखर थाने में तैनात सिपाहियों का भी कही न कही रवैया ठीक नहीं है, रात्रि गश्त में तैनात सिपाही आखिर कहा रहते है

कि उन्हें इस बात की भनक भी न लगी कि उनके क्षेत्र में गौ तस्करी हो रही है, ग्रामीणों ने गौ तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया, मामला अति संवेदनशील होने के नाते मौके पर सीओ सिटी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और वहां पर सब नियंत्रित किया, बड़ी संख्या में गांव के लोगों के साथ साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद थेl

Related posts