Raybareli UP: मोटरसाइकिल से गिरा अधेड़, परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने किया मृत घोषित

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत बछरावां मौरावा मार्ग पर शेखपुर समोधा गांव के पास अपने घर से बछरावां जा रहा अधेड़ खड़ी बाइक से गिरकर अचेत हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार शिव बहादुर पुत्र स्वर्गीय भगवान दीन उम्र 45 वर्ष निवासी मेहरबान खेड़ा मजरे शेखपुर समोधा शुक्रवार की शाम तकरीबन 3: बजे के आसपास अपने घर से बछरावां की तरफ जा रहे थे।

जैसे ही वह शेखपुर समोधा चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ा, तभी खड़ी बाइक से सड़क पर गिरकर वह अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे परिवारी जनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related posts