Raybareli UP: आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

महराजगंज रायबरेली। कोतवाली मे एसडीएम गौतम सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक जनप्रतिनिधियों धर्म गुरुओं एवं समाज सेवियों के साथ की गई। बैठक में एसडीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में नवरात्रि दशहरा दीपावली का पर्व पड़ने वाला है आप सभी लोग नवरात्रि के अवसर पर जहां मां दुर्गा को स्थापित करेंगे वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाए तथा शांतिपूर्वक पूजा अर्चना कीजिए दूसरे लोगों को दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखिए।

आने वाले दिनों में नवरात्रि दशहरा दीपावली है इन सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं ।प्रशासन आपके साथ है और जहां कहीं पर कोई अशांति किसी को दिखाई पड़े तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। अगर कहीं पर भी मूर्ति रखना है तो प्रशासन को सूचित करें बिना परमिशन के मूर्तियां नहीं रखी जाएंगी।सीओ प्रदीप कुमार ने भी जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की और कहा कि हमारे पुलिस के जवान आपकी सुरक्षा में लगातार लगे हुए हैं।

अराजकता या असुरक्षा नजर आए तुरंत हमें सूचित करें। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि धर्मगुरु सहित कोतवाली पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Related posts