धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की उमापुर गांव निवासी उमा देवी पत्नी राज बहादुर ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे पुत्र अमर जीत वर्मा अपने निजी कार्य से नारायणपुर गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे, तभी शराब के ठेके के बगल तीन व्यक्तियों के द्वारा असलहा लगाकर उसका मोबाइल छीन लिया गया।
वही संग्रामपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों मे किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। उसी को लेकर थाने में तहरीर मिली है। जिसपर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

