जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली महराजगंज बछरावां क्षेत्र से है जहां साधन सहकारी समिति बन्नावा में आयोजित एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 कार्यक्रम का हुआ आयोजन वही जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, रायबरेली के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि अब किसान सहकारी समिति के सदस्य बनकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
और उन्होंने कहा कि सहकारिता के डिजिटलीकरण से किसानों को ऋण, बीज, खाद व अन्य सुविधाएं अब तेजी से और पारदर्शी ढंग से प्राप्त होंगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह (रामजी) सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने सहकारी समिति की सदस्यता लेने में रुचि दिखाई।

