Raybareli UP: हलोर में आयोजित एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली।साधन सहकारी समिति हलोर में आयोजित एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, रायबरेली के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि अब किसान सहकारी समिति के सदस्य बनकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के डिजिटलीकरण से किसानों को ऋण, बीज, खाद व अन्य सुविधाएं अब तेजी से और पारदर्शी ढंग से प्राप्त होंगी।कार्यक्रम में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू तथा जिला सहकारी बैंक महराजगंज की प्रबंधक अंकिता सक्सेना भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने सहकारी समिति की सदस्यता लेने में रुचि दिखाई।

Related posts