धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। अमेठी में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई, युवक की मौत के बाद जाँच मे जुटी रेलवे पुलिस व अमेठी पुलिस घटना सुबह करीब 9:10 पर हुई। अमेठी रेलवे स्टेशन से निकली ट्रेन रायबरेली जौनपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अमेठी डिपो के पास मनीपुर और जयरामपुर गांव के बीच एक अज्ञात युवक ट्रेन के सामने आ गया। और ट्रेन से लड़ने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर अमेठी सीएचसी पहुंचे जँहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रेलवे उपनिरीक्षक शिव सागर ने बताया कि यह युवक अज्ञात हैं आस पास लोगों से पूछताछ जारी हैं लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है मृतक को अमेठी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया हैं।
वही अमेठी थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि जानकारी मिली हैं टीम मौके पर सीएचसी पहुँच गई हैं मृतक की पहचान नहीं हो पाई हैं शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा। आगे लोगों से पूछताछ जारी हैं कुछ पता चलते ही सूचना दे दी जाएगी।

