Raybareli UP: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पर जानलेवा हमला, पार्टी की गुटबाजी आई सामने

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास देर रात भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विजय वाजपेई पर जानलेवा हमला हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा के नगर अध्यक्ष पश्चिमी नवजीत सिंह सलूजा ने फोन कर विजय वाजपेई को मिलने के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे मीडिया प्रभारी पर आरोप है कि नवजीत सिंह सलूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में विजय वाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए,

जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल वाजपेई ने कोतवाली में तहरीर देकर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अखिलेश तिवारी व वर्तमान नगर अध्यक्ष पश्चिमी नवजीत सिंह सलूजा सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related posts