रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी
अमेठी। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। अभय कंस्ट्रक्शन द्वारा 11 केवी कंडक्टर लाइन को एबी केबल में बदलने का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।


कोतवाली से चाणक्यपुरी गली ट्रांसफॉर्मर तक चल रहे कार्य में कर्मचारी बिना सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के खंभे पर चढ़कर काम करते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि यह लापरवाही हर पल कर्मचारियों की जान पर भारी पड़ सकती है।
इस मामले पर जेई अमृतलाल ने कहा कि नियमों के तहत बिना सेफ्टी बेल्ट काम करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि ऐसा हो रहा है तो कार्य को तत्काल रोक दिया जाएगा।
