जिला रिपोर्टर रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी
अमेठी। सेवा पर्व के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @ 2047 तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक प्रदर्शनी दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ द्वारा स्थापित करायी गयी है ।
जिसका आज सातवें दिन पीएम श्री विद्यालय पचेहरी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार कि विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि यह प्रदर्शनी दिनांक 02 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

