जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली के एम्स में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस व आयुष्मान भारत दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की पुरानी ओपीडी स्थित आयुर्वेद विभाग में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र, शास्त्र, देव,औषधि और आहार पूजन के साथ हुई।संस्थान की नई निदेशक डॉ. अमिता जैन ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरि पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक डॉ.हरि कृष्ण पारीक ने कहा कि यदि खानपान सही है तो स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।उन्होंने जानकारी दी कि विभाग ने सिर्फ एक वर्ष में करीब 10 हज़ार मरीजों का सफल इलाज किया है। इनमें थायराइड, गठिया, पेट की बीमारियाँ, बीपी, शुगर, हार्ट, लिवर और यहाँ तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ भी शामिल हैं।
इस मौके पर निदेशक डॉ. अमिता जैन ने कहा कि खराब जीवनशैली से उत्पन्न रोगों में आयुर्वेद चिकित्सा बेहद कारगर साबित हो रही है कार्यक्रम के अंत में परिसर में रुद्राक्ष, सर्पगंधा और अपराजिता के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव,उप निदेशक अखिलेश सिंह, वित्तीय अधिकारी कर्नल यू एन राय, नर्सिंग प्राचार्य नरेंद्र चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बाल योगेश्वर, डॉ. श्रुति सिन्हा, डॉ. पदमा, डॉ. आकाश, डॉ. विकास, डॉ तरुण छबड़ा, पुनीत मोर्य, व कार्यक्रम में एम्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। साथ ही चिकित्सक व स्टाफ भी उपस्थित रहे।

