वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन से अधिक आरा मशीनों का किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध कटान प्रतिबंधित लकड़ी के चिरान की शिकायत को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन से अधिक आरा मशीनों पर जाकर औचक निरीक्षण किया, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी आरा मशीन पर अवैध प्रकाष्ठ नहीं पाया गया।
वन विभाग द्वारा हुए आवश्यक निरीक्षण से जहां आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया वहीं प्रतिबंधित पेड़ों के कटान में लिप्त वन माफियाओं में भी खौफ का माहौल देखा गया । वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश तिवारी तृप्ति रेंजर उमेश कुमार कनौजिया फॉरेस्ट गौतम, सुमित कुमार यादव वनरक्षक रामविलास सिंह , शैलेंद्र सिंह की टीम द्वारा यह अभियान चलाया गया।
त्रिवेदीगंज स्थित आनंद जायसवाल की आरा मशीन का निरीक्षण किया वहीं त्रिवेदीगंज बाजार स्थित आरा मशीन मौके पर बंद पाई गई। भिलवल स्थित एक मशीन को देखा गया वहां पर विभाग को कुछ नहीं मिला इसके अलावा गुरुदीन की आरा मशीन में भी कोई अवैध प्रकाष्ठ नहीं मिला यह मशीन जौरास गांव में संचालित है।
क्षेत्र के बड़वल चौराहा स्थित आरा मशीन पर भी छापा मारा गया। लेकिन वन विभाग टीम को मौके पर प्रतिबंधित लकड़ी नहीं पाई गई। वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी आरके तिवारी ने बताया की अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा । तहसील क्षेत्र में किसी को भी प्रतिबंध लकड़ी काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई भी बन माफिया क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी काटने की हिमाकत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

