Raybareli UP: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में उमड़ी भीड़

सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सुधा द्विवेदी ने भी अपने आवास पर कलश रखकर देवी माता की पूजा किया 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

रायबरेली -जिले भर मे शारदीय नवरात्र के पहले दिन रायबरेली जनपद के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिरों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। शहर के लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने मां मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मान्यता है कि नवरात्र के दौरान लगातार दर्शन करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं देवी मां पूरी करती हैं।

सुबह से ही भक्तगण लंबी कतारों में लगकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं दूसरी तरफ शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिले तथा लोगों ने ही बीएच सुभा से ही गंगा मैया की जय करों के साथ गंगा घाट पहुंचे और मैं पतित पावनी भागीरथी के निर्मल जल में आस्था की डुबकी लगाई।

और वहां पर स्थित विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया जिसमें जिले के डलमऊ के किला घाट संकट मोचन घाट रानी का शिवाला घाट मां पथवारी देवी घाट महावीरन घाट सहित विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई और और गोकना घाट बादशाहपुर घाट कोलिया पुर घाट रालपुर घाट बक्सर घाट में भी श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

और शारदीय नवरात्रि के पहले दिन होने के कारण सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सुधा द्विवेदी ने भी अपने घर पर कलश रखकर माँ देवी की पूजन अर्चन किया और अपने परिवार के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए भी सुख समृद्धि की कामना किया

Related posts