Amethi UP: एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा कशिश मौर्या, किया तहसील का निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे “मिशन शक्ति फेज-5” कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारी से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय जामुवारी की कक्षा 8 की छात्रा कशिश मौर्या को बुधवार को एक दिन के लिए मुसाफिरखाना की एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एसडीएम बनी कशिश मौर्य ने तहसील परिसर पहुंचकर जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान तहसीलदार राहुल सिंह ने भी उनके साथ मौजूद रहकर सहयोग किया। कशिश ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद किया।

कशिश ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायी रहा और आगे चलकर वे समाज व प्रशासन में योगदान देने का सपना देखती हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पहल को नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts