Raybareli UP: ऑल इंडिया युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ऊंचाहार विधायक , विपक्ष पर जमकर बरसे 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली ऑल इंडिया युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह एक निजी होटल में संपन्न कराया गया। इस दरमियान प्रतिनिधि मंडल संयोजक डॉ अमिताभ पांडे उर्फ रिंकू की अगवाई में ऑल इंडिया युवा उद्योग में चयनित जिला अध्यक्ष और नगर मंत्री व अन्य लोगों का किया गया गठन।मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे ऊंचाहार विधायक पूर्व कैबिनेट डॉ मंत्री मनोज कुमार पांडे, जिन्होंने बताया युवा उद्योग व्यापारी एकजुट होकर आगे बढ़ने का काम करेगा।

सभी के सुख-दुख आर्थिक स्थिति में खड़े होने का भी काम करेगा। मौजूदा बीजेपी सरकार में व्यापारियों को क्राइम एवं तमाम ऐसी कूटनीतियों से बचने का लाभ मिला।व्यापारी एकजुटता का संदेश है जो की देश के लिए ना कि गौरव एक शांति का प्रतीक है। मैं डॉक्टर मनोज कुमार पांडे हमेशा अपने व्यापारी भाइयों के साथ उनके सुख-दुख के साथ खड़ा रहूंगा 24 घंटे।

वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए और कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज कुमार पांडे ने जीएसटी H1b वीजा और सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा वोटर चोरी को लेकर जवाब देते हुए बताया कि 45 सालों से आज तक कांग्रेस सरकार ने केवल लूटने का काम किया है उनकी सरकार में व्यापारियों का शोषण होता रहा।लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारी खुश है।

खुलेआम चल सकता है अपराधों से बच सकता है ना किसी प्रकार की व्यापारियों को परेशानी है। तो वही जीएसटी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों के हित में एवं आम जनता के हित में बजट को बताया या बजट केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जो प्रस्तुत किया गया है व्यापारियों को काफी हद तक लाभ मिलेगा और आम जनता के लिए दिवाली का उपहार भी मोदी सरकार ने दिया है।

वही पूर्व कैबिनेट मंत्री ने वोटर चोरी को लेकर राहुल गांधी पर कहीं बड़ी बात जब आप चुनाव जीत जाए तो धन्यवाद करते हैं अगर आप चुनाव हार जाए तो जगह-जगह वोट चोरी का नारा लगाते हैं ,झारखंड में आपने चुनाव जीत तो आप खुशी से झूम उठे अन्य राज्यों में अगर आप चुनाव हार गए तो अपने चुनाव आयोग के ऊपर आरोप लगा दिया। वही ऊंचाहार विधायक ने कहा हार और जीत का फैसला मशीन नहीं करती, लोकतंत्र में हार और जीत का फैसला जम्हूरियत करती है जनाधार करती है

इसलिए एक देश एक कानून और एक संविधान चलेगा हारे हुए व्यक्ति संविधान पर आरोप लगाना बंद करें इसे संविधान को ठेस पहुंचती है_ पूर्व कैबिनेट मंत्री! H1b बीजा को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा भारत आज दुनिया में कमजोर देशों में नहीं है , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह भारत जो आर्थिक सम्पन्न देशों में 11वें स्थान पर खड़ा था

उसे आज तीसरे स्थान पर लाने का हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने काम किया है भारत आज संपन्न देशों में एक है और आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो छोटी मोटी विसंगतियां आई है उन्हें भी भारत बातचीत रखकर उनका भी निराकरण कराएगा।

Related posts