Amethi UP: कालिकन धाम में कराई गई साफ-सफाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर संग्रामपुर मे स्थित माता कालिकन धाम में बुधवार को विकास खण्ड अधिकारी आकांक्षा सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत शशिकांत सिंह की मौजूदगी में माता कालिकन धाम परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

जिसमें सभी सफाई कर्मचारियों ने मिलकर कालिकन धाम परिसर की साफ-सफाई की। नवरात्रि में माता कालिकन धाम मे दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है और यही से कुछ ही दूरी पर ब्लॉक मुख्यालय स्थित है।

नवरात्रि में जिले के मुख्य अधिकारियों का संग्रामपुर स्थित माता कालिकन धाम मे दर्शन करने के लिए आना जाना लगा रहता है। जिसको लेकर संग्रामपुर ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई की गई।

इस मौके पर एडीओ पंचायत संग्रामपुर शशिकांत सिंह, ग्राम सचिव मिथिलेश और अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts