धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवरात्रि के तृतीय दिवस पर “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में एवं उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद के लोदी बाबा मंदिर मेले, वृद्धाश्रम गौरीगंज, महिला शरणालय गौरीगंज, हनुमान मंदिर तिराहा गौरीगंज, माता दुर्गा भवानी मंदिर राघीपुर के मेले तथा रेलवे स्टेशन गौरीगंज में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के फोल्डर एवं पंपलेट वितरित कर सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे—महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
इस दौरान वन स्टॉप सेंटर अमेठी, चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना तथा बाल कल्याण समिति के सदस्यों की टीम भी उपस्थित रही।

