Amethi UP: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरुक

सीओ अमेठी मनोज मिश्रा और थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह ने किया छात्राओं को जागरूक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। छात्राओं में सुरक्षा, सम्मान और‌ स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देना उन्हें क़ानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने व छात्राओं को आत्मविश्वास व आत्मरक्षा को सिखाने के लिए मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के इण्टर कॉलेज कालिकन धाम में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के साथ ही साथ मन में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की प्रेरणा के लिए प्रेरित करते हुए महिला सुरक्षा के लिए आपातकाल नंबर 112 के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने छात्राओं को बताया कि इसका प्रयोग कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह नंबर आप लोग किसी भी आपात स्थिति में उपयोग करके सहायता ले सकती है।

इसके अलावा 1090,181,112 जैसे महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबरों के बारे में उन्होंने जानकारी दी।

इस कार्यक्रम के तहत थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह ने छात्राओं को माता दुर्गा का रूप बताया, और कहा कि शासन ने भी यह कार्यक्रम नवरात्रि में इसीलिए किया है जिससे कि हमारी बेटियों के अन्दर आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की भावना जागृत हो सके, इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाया गया।

प्रधानाचार्य आर पी सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, कई महिला कांस्टेबल एवं समस्त विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts