Raybareli UP: मिशन शक्ति अभियान को धार देंगे आईजी तरुण गाबा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली मिशन शक्ति अभियान फेज-5 को और धार देने के लिए आईजी जोन तरुण गाबा ने आज पुलिस अधिकारियों संग अहम बैठक की पुलिस ऑफिस के किरण हाल में आयोजित इस बैठक में उन्होंने महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और महिला पुलिस बल की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान आईजी ने साफ कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही महिला पुलिस बल को अधिक सशक्त और सक्षम बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जब उनसे गाजियाबाद में महिला पुलिस अधिकारियों और बदमाशों की मुठभेड़ जैसी मिसाल रायबरेली जोन में भी दिखने की संभावना पर सवाल किया गया ।

तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए इतना जरूर कहा कि महिला पुलिस बल को मजबूत बनाना ही इस अभियान का सबसे अहम हिस्सा है। वहीं, पूर्व में स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लगाए गए पिंक बॉक्स को लेकर पूछे गए सवाल पर आईजी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इन्हें फिर से सक्रिय किया जाएगा ताकि छात्राओं और महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने का आसान माध्यम मिल सके।

Related posts