Raybareli UP: आईजी तरुण गाबा ने बछरावां थाने का औचक निरीक्षण किया

थाने में बने महिला सशक्तिकरण केंद्र की भी गहन जांच की और केंद्र के कामकाज का जायजा लिया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली: लखनऊ जोन के आईजी तरुण गाबा ने बछरावां थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में बने महिला सशक्तिकरण केंद्र की भी गहन जांच की और केंद्र के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी राजीव सिंह को महिला सशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया।

आईजी ने महिला सशक्तिकरण अभियान के पांचवें चरण के तहत कस्बे में पैदल गश्त भी की। इस दौरान उन्होंने आम महिलाओं से बातचीत की और उन्हें उनके अधिकारों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी राजीव सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

आईजी के इस दौरे का उद्देश्य न सिर्फ थाने की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना था, बल्कि महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाना और उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ाना भी था। इस तरह के निरीक्षण यह सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं कि पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे और समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts