Amethi UP: पुरानी रंजिश को लेकर घर घुसकर महिला पर किया हमला

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र मे बीते पांच दिन पूर्व पेड़ को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट की घटना सामने आई थी। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि थाना अमेठी प्रभारी ने उसकी फरियाद पर ध्यान नहीं दिया।

इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि कल देर शाम दबंगों ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला को घर में अकेला पाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लात-घूंसों से भी महिला की बेरहमी से पिटाई की।

गंभीर आरोप है कि थाना प्रभारी की लापरवाही से महिला की जान पर बन आई। मामला थाना अमेठी क्षेत्र के ढकवा गांव मजरे थौरा का बताया जा रहा है।

Related posts