Amethi UP: दबंग किस्म के लोगों ने विद्युत कर्मियों से की मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

तिलोई/अमेठी। जिले के विकास खण्ड तिलोई में बकाया बिल वसूली व मीटर रीडिंग करने पहुंचे विद्युत कर्मियों से दबंग किस्म के लोग ने की मारपीट, चार लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। विद्युत उप खण्ड तिलोई थाना क्षेत्र के अलाईपुर गांव का बताया जा रहा है मामला, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल।

दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलोई थाना क्षेत्र के अलाईपुर गांव में कुछ विद्युत विभाग के कर्मचारी मीटर रीडिंग और बिल वसूली के लिए गए थे। जहां पर उनकी कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो कि देखते ही देखते मारपीट मे बदल गई।

जिसको लेकर विद्युत कर्मियों ने थाने में तहरीर दी। जिसको संज्ञान में लेते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related posts