सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे सदस्य ।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली के अमावा ब्लॉक में बहुउद्देशीय प्राथमिक साधन सहकारी समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने एक जानकारी देकर बताया कि जिला साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह के आदेश पर जिला सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में सचिव धर्मेंद्र सिंह ने सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया, अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर साधन सहकारी समितियां को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सदस्य बनाए जा रहे हैं,

इससे साधन सहकारी समिति मजबूत होगी और सदस्य भी मजबूत होंगे एवं सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का भी काम होगा, यह सदस्य सरकार की दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीण स्तरों पर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे, अभी तक कुल 1399 सदस्य बनाए जा चुके है l 12 सितंबर से 12 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जा रहा हैl आपको बताते चले की जो सदस्य बनाए जाएंगे उन्हें समिति के तरफ से जरूरत पड़ने पर तीन लाख रुपए तक भी ऋण भी प्रदान किया जाएगाl
साधन सहकारी समिति के होने वाले चुनाव में यह सदस्य भी भाग ले सकेंगे एवं अपना निष्पक्ष मतदान कर अध्यक्ष चुन सकेंगे l
