जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली/महराजगंज विकासखंड के कैर गांव स्थित तिराहे पर स्थित इंडिया मार्का हैंड पंप के आसपास जमी गंदगी और कीचड़ के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावनाएं प्रबल हो गई है जिसके चलते ग्रामीणों सहित उच्चा अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है यदि जल्द ही व्यवस्था को पटरी पर ना लाया गया तो ग्रामीण विकासखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे बताते चले की

क्षेत्र के कैर चौराहे पर स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप के आस-पास पिछले छह महीनों से जमा गंदगी और जलभराव के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप के पास का यह दृश्य अब एक गंभीर स्वास्थ्य खतरे का संकेत दे रहा है।

महराजगंज से इंहौना जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर कैर चौराहे पर स्थित हैंडपंप करीब छः महीने से बदहाली की दास्तान बयां कर रहा है। वहां के दुकानदार सूरज, सज्जन, ननकऊ, ननकूपाल, सुमिरन, अम्बुज, अनिल, राम लखन सुनील, रमाकांत सहित अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप के उपयोग से निकलने वाला पानी चारों ओर इकट्ठा होकर कीचड़ और दुर्गंध फैला रहा है।
अब जलभराव इतना गंभीर है कि हैंडपंप के पास जाना भी दूभर हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति हर दिन बदतर होती जा रही है। पूर्व प्रधान राम लखन का कहना है कि पिछले छह महीनों से इस नरक जैसी स्थिति के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या है। वर्तमान प्रधान पति मंशाराम से कई बार शिकायत की गई,
लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। यहां यही एक मात्र पीने के पानी का सहारा है। लेकिन अब यह बीमारियों का अड्डा बन गया है।” ग्राम प्रधान से समाधान न मिलने के बाद, स्थानीय लोगों ने अब उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
