Amethi UP: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न गायत्री परिवार के सदस्यों ने किया 7 यूनिट रक्तदान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर गायत्री परिवार अमेठी के सात सदस्यों ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में महेंद्र प्रताप मिश्रा, अभिषेक वैश्य, विशाल कुमार, वरुण सिंह, सुधीर अग्रहरि, पंकज यादव और राजकरण शामिल रहे।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के डॉ. प्रवीण सिंह दीपक, संगम तिवारी ने रक्तदाताओं को गायत्री परिवार की ओर से मंत्र दुपट्टा, तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० बद्री पाल अग्रवाल एवं पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।

पहली बार रक्तदान करने वाले सुधीर अग्रहरि ने कहा कि रक्तदान कर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ है और वे गायत्री परिवार की प्रेरणा से नियमित रक्तदान करेंगे। वहीं वरुण सिंह ने युवाओं से सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। महेंद्र प्रताप मिश्रा ने रक्तदान को सौभाग्य बताया, जबकि नौवीं बार रक्तदान करने वाले अभिषेक वैश्य ने कहा कि “राम नवमी के अवसर पर रक्तदान करना मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।”

गायत्री परिवार के युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए इसे अनुकरणीय कदम बताया और गायत्री परिवार के पीड़ा निवारण अभियान के संकल्प को दोहराया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री पाल अग्रवाल ने रक्तदाताओं एवं गायत्री परिवार का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है।

जिला चिकित्सालय पर आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. विवेक चौधरी (प्रभारी ब्लड बैंक), डॉ. अरविंद कुमार, टेक्नीशियन श्रवण कुमार, सौरभ नायर, रिंकू सिंह, वार्ड ब्वाय रवि और अभिषेक का विशेष योगदान रहा।

Related posts