Amethi UP: बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। अमेठी-अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर पीपरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग के पास सोमवार को बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

भीषण दुर्घटना की सूचना पर पीपरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल पीपरपुर पुलिस ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर भिजवाया।

टक्कर के बाद मार्ग बाधित हो गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस और बस को सड़क किनारे हटवाकर सुचारू कराया जा रहा है।

Related posts