Amethi UP: स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर भाजपाइयों ने दुख भंजन धाम मंदिर परिसर में चलाया साफ-सफाई अभियान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

संग्रामपुर/अमेठी। संघ स्थापना दिवस और स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को संग्रामपुर क्षेत्र के सहजीपुर स्थित भगवान शिव को समर्पित दुख भंजन धाम मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता काशी तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया, जिसका समापन आज मंदिर परिसर की सफाई के साथ किया गया।

वरिष्ठ नेता सदाशिव पांडेय ने कहा कि संघ स्थापना दिवस पर सफाई अभियान चलाकर समाज में स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता बिंदेश्वर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि साफ-सफाई से लक्ष्मी का आगमन होता है ।

और यही हमारे प्रधानमंत्री की सोच है। कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि पूरे देश में यह अभियान चल रहा है। जिसकी एक छोटी कड़ी आज मंडल संग्रामपुर में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूरी की गई।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रभूषण तिवारी, विपिन शुक्ला, आलोक तिवारी, अखण्ड प्रताप सिंह, चंद्रकेश यादव, अनुपम मिश्रा, आलोक तिवारी ठेंगहा, शम्भू नाथ पाण्डेय, प्रदीप तिवारी वकील, गया प्रसाद ओझा, अरविंद पाण्डेय प्रधान गूजीपुर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts