Raybareli UP: विजयादशमी, राम द्वारा रावण वध, गाँधी, शास्त्री जयंती हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान पर विविध कार्यक्रम

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महाराजगंज रायबरेली। कस्बा क्षेत्र स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज महराजगंज में प्रार्थना सभा के बाद सभी गणमान्य महानुभावों ने माहात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि आज विजयादशमी पर देवी दुर्गा ने महिषासुर वध कर विजय प्राप्त किया। दशहरा के दिन राम ने रावण वध कर रावण पर विजय पायी।

सौभाग्य से आज 2 अवटूबर जो कि महात्मा गाँधी जी तथा “जय जवान जय किसान को महिमामंडन करने वाले द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती है। इन महापुरूषों के देश के प्रति किए गए योगदान को हम कभी भूल नहीं सकते। आप लोगों ने अपना सर्वस्व देश पर न्योछावर कर दिया।

हमें स्वतंत्रता के अमृत काल में संविधान के अंगीरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के लिए डा० बी० आर० अम्बेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण के संबंध में संविधान हमें न केवल अधिकार देता है। बल्कि यह सिखाता है।

कि कैसे एक जिम्मेदार नागरिक बना जाय। “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान केवल एक नारा नही बल्कि एक संकल्प है। देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निभाने का, अपने अधिकारों की रक्षा करने का, स्वतंत्रता, भाई चारे, सामाजिक सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, छुआछूत लैगिक समानता से संबंधित चुनौतियों का सामना संविधान के माध्यम से किए जाने हेतु एवं संविधान में समय-समय पर किए गए ।

बृहद एवं नवीन संशोधनों को जन-जन तक पहुँचाने का एक रास्ता है। हम अपने मूलभूत अधिकार तथा कर्तव्यों को समझें तथा देश के प्रति अपना तन-मन-धन न्योक्षावर करने को तैयार रहें। तभी देश महान बनेगा।

इस अवसर पर पी० आर० ओ० राजीव मिश्रा, अनिमेष मिश्रा, सुरेन्द्र प्रजापति, अवनीश सिंह, अमरेन्द्र प्रजापति, रामजी, जगदीश तिवारी, सुशीला, सुनीता, सीमा, नजरअली, रामसेवक, सोनी, मातादेई, सावित्री, आदि स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts