धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। अमेठी में 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार दशहरा के पावन अवसर पर अमेठी की रामलीला समिति ने समाजसेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की। समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने घोषणा की कि उन 9 हिंदू कन्याओं के विवाह में समिति की ओर से आर्थिक सहयोग किया जाएगा, जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।
इसी क्रम में आज रामलीला कमेटी ने 9 हिंदू कन्याओं को 1 लाख 51 हजार रुपये प्रत्येक कन्याओं को राशि प्रदान की।
सिमित के अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि समिति का उद्देश्य यह है कि इन कन्याओं की शादी में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न आए और वे सुखद जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजेश मसाला की सराहना करते हुए कहा कि वे न सिर्फ एक उद्योगपति हैं, बल्कि एक सच्चे समाजसेवी भी हैं, जो हर समय गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं।
दशहरे के पावन पर्व पर समिति के द्वारा किया गया। यह पुनीत कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और इसे सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनुकरणीय उदाहरण माना गया।

